Friday, February 22, 2013

लम्हे...

वो छोटे से लम्हे, वो मासूम लम्हे
थकी ज़िन्दगी में, सुहाने से लम्हे
गुज़रते हुए कारवां के वे लम्हे
हंसाते-रुलाते मचलते वो लम्हे

वो आधी कही इक कहानी के लम्हे
पिघलती हुई जिंदगानी के लम्हे
मिलन के वो लम्हे, बिछड़ने के लम्हे
भुलाने के लम्हे, निभाने के लम्हे
कोई आस ले कर लुभाने के लम्हे

कभी खो गए, मिल गए थे जो लम्हे
जाने कहाँ खो गए थे वो लम्हे
पकड़ से फिसलते गए वो लम्हे
हथेली में ले कर चले चंद लम्हे
फिसलते रहे उँगलियों से वो लम्हे...

वो सपनों के लम्हे, वो आंसू के लम्हे
वो हंसती-हुई भीगी पलकों के लम्हे
जाने कहाँ खो गए वो लम्हे
वो लम्हे याद आते हैं...

No comments: